Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का जलवा बरकरार, गुजरात के खिलाफ खेली 77 रनों की पारी

VijayHazare Trophy viratkohli: विराट कोहली का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 में शुक्रवार को दिल्ली की जर्सी में उतरे कोहली ने गुजरात के खिलाफ एक और यादगार पारी खेली। बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) ग्राउंड में खेले गए एलीट ग्रुप-डी मुकाबले में कोहली ने 77 रनों की शानदार पारी खेलकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

अपनी इस पारी में कोहली ने बेहतरीन टाइमिंग, मजबूत तकनीक और अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया। मुश्किल हालात में जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने दिल्ली की पारी को मजबूती दी और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। कोहली की यह पारी साबित करती है कि वह घरेलू क्रिकेट में भी उसी जुनून और जज्बे के साथ खेल रहे हैं, जिसके लिए वे दुनिया भर में जाने जाते हैं।

Leave a Comment