Udayprabhat
Entertainmentएंटरटेनमेंटदेशराज्य

दिग्गज एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास का 100 साल की उम्र में निधन, हंसल मेहता ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास ने 100 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनने के बाद फैंस शोक जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में देव आनंद राज कपूर बलराज सहानी समेत कई स्टार्स के साथ काम किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने शादी के बाद एक्टिंग को अलविदा कह दिया था।  एक्ट्रेस के निधन की जानकारी हेरिटेज फाउंडेशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए दी है। यह खबर सुनने के बाद फैंस और सेलेब्स दुखी हो गए हैं। हंसल मेहता (Hansal Mehta) समेत कई मशहूर हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
: मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। हिंदी, मराठी और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकीं दिग्गज एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास (Smriti Biswas) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का महाराष्ट्र के नासिक शहर में उनके आवास पर ही निधन हुआ है। शादी के बाद अभिनय छोड़ दिया था
स्मृति बिस्वास अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस रहीं और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान भी बनाई, लेकिन फिल्म निर्माता एसडी नारंग से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने अभिनय छोड़ दिया था।
उन्होंने अपने समय में देव आनंद, किशोर कुमार, गुरुदत्त, राज कपूर और बलराज साहनी समेत कई स्टार्स के संग काम किया। स्मृति बिस्वास की आखिरी फिल्म साल 1961 में आई मॉर्डन गर्ल थी।
स्मृति बिस्वास ने 1930 में फिल्म ‘संध्या’ से एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने बंगाली में कई फिल्में की। 1930 से लेकर 1960 तक एक्ट्रेस ने तीन दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई। स्मृति बिस्वास ने 1930 में फिल्म ‘संध्या’ से एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने बंगाली में कई फिल्में की। एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनने के बाद फैंस शोक जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में देव आनंद राज कपूर बलराज सहानी समेत कई स्टार्स के साथ काम किया था। एक्ट्रेस ने शादी के बाद एक्टिंग को अलविदा कह दिया था।

Leave a Comment