मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने 9 सितंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया और साथ ही अपने बॉलीवुड करियर के 34 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया। जन्मदिन पर अक्षय को उनके फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया, वहीं कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें विश किया।
फैंस के लिए खास अंदाज में धन्यवाद
अक्षय ने इस खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ अपनी फिल्मों की यादगार तस्वीरों के बीच नजर आए। वीडियो में उन्होंने लिखा, “हर एक को दिल से थैंक्यू, जो आए और जो नहीं आ पाए और दूर से ही अपना प्यार भेजा। यह सिर्फ मेरा बर्थडे नहीं था, हम सबका सेलिब्रेशन था। आपके इस प्यार के लिए दिल से धन्यवाद। मेरे अक्कियंस को ढेर सारा प्यार।”
फैन फेस्ट में हुआ धमाल..
अक्षय ने फैन फेस्ट में स्टेज पर फैंस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महीने में 10 सेकंड निकालकर मेरे लिए प्रार्थना करें। ट्विंकल ने मजाक में उनसे पूछा, “तुम मुझे प्यार करते हो या फैंस को?” इसके जवाब में अक्षय ने हंसी के साथ फैंस का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने बर्थडे केक काटा और सबको धन्यवाद कहा।
जॉली एलएलबी 3 से बड़े पर्दे पर लौटेंगे अक्षय..
अक्षय कुमार 19 सितंबर को अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के साथ दर्शकों के बीच लौटेंगे। इस फिल्म में उनका मुकाबला अरशद वारसी से होगा, जबकि फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। जॉली एलएलबी की पहली दो फिल्में हिट रही हैं और तीसरे पार्ट से बड़ी उम्मीदें हैं।
