Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड में सड़क हादसा: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पलटी बस, 2 की मौत, 13 घायल

धनौल्टी/टिहरी:  टिहरी जिले के ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे (NH 34) पर चंबा के पास नगणी क्षेत्र में  एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 13 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दोनों पुरुष शामिल हैं। पुलिस और प्रशासन के साथ SDRF कोटी कॉलोनी और 108 एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

जानकारी के अनुसार बस घनसाली से हरिद्वार जा रही थी और उसमें करीब 20 यात्री सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद खाड़ी और नरेंद्रनगर अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। मृतकों को निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया।

पहाड़ी सड़कों पर बढ़ रहे हादसे..

पिछले वर्षों में पहाड़ों पर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार ओवर स्पीडिंग, सड़क में गड्ढे, ओवरलोडिंग और वाहन की मैकेनिकल खराबी प्रमुख कारण हैं। नशे में वाहन चलाना और तीव्र मोड़ पर वाहन नियंत्रण खोना भी हादसों के लिए जिम्मेदार हैं।

 

Leave a Comment