Udayprabhat
Entertainmentदेश

बॉलीवुड में एंट्री का बिग धमाका! यश की ‘टॉक्सिक’ में गन थामे दिखीं तारा सुतारिया

हाथ में गन, आंखों में आग—‘टॉक्सिक’ से तारा सुतारिया का बॉलीवुड स्टाइल फर्स्ट लुक वायरल

मुंबई: कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इसके किरदारों के फर्स्ट लुक भी सामने आ रहे हैं। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा के बाद अब फिल्म से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है।

3 जनवरी को मेकर्स ने तारा सुतारिया का एक्शन अवतार साझा किया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। सामने आए लुक में तारा ऑफ-शोल्डर डार्क ड्रेस पहने, हाथ में गन और आंखों में खतरनाक इंटेंस एक्सप्रेशन के साथ नजर आ रही हैं। उनका यह लुक बेहद पावरफुल और रहस्यमयी दिखाई दे रहा है।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में तारा सुतारिया रेबेका के किरदार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह रोल एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होगा। वहीं नयनतारा फिल्म में गंगा, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ और कियारा आडवाणी नाडिया के रोल में दिखेंगी। चारों एक्ट्रेसेज़ के किरदार कहानी में खास मोड़ लाने वाले बताए जा रहे हैं।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को यश और वेंकट नारायण ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment