Udayprabhat
Entertainmentदेश

सलमान खान के बाद आमिर खान की फिल्म ‘एक दिन’ में सुनाई देंगे अरिजीत सिंह के गाने, रिलीज डेट आई सामने….जानिए

मुंबई: बॉलीवुड के Mr. Perfectionist आमिर खान और मेलोडी किंग अरिजीत सिंह की जोड़ी अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। आमिर खान ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल ऐलान कर दिया है कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ के सभी गानों में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

इस खास मौके पर आमिर खान ने अरिजीत सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि वे हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद गए थे, जहां उन्होंने अरिजीत और उनके परिवार के साथ चार दिन बिताए।
आमिर ने लिखा-

“अरिजीत, हमारी फिल्म ‘एक दिन’ को अपनी आवाज देने के लिए धन्यवाद। आपके, आपके परिवार और आपकी टीम के साथ बिताए गए चार दिन वाकई जादुई थे।”
पोस्ट के कैप्शन में लाल दिल वाले इमोजी के साथ आमिर ने लिखा—
‘एक दिन’ के म्यूजिक में इतना दिल लाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, अरिजीत।”

रिटायरमेंट से पहले किया था कमिटमेंट

गौरतलब है कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का एलान कर सभी को चौंका दिया था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘एक दिन’ के लिए उनका कमिटमेंट पहले से था, जिसे वे हर हाल में पूरा करना चाहते थे।
आमिर खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अरिजीत फिल्म में जुनैद खान के किरदार के लिए गा रहे हैं। फिल्म में कुल 5 गाने हैं और इन सभी में अरिजीत की आवाज सुनने को मिलेगी। आमिर के मुताबिक,
“उन्होंने गानों में कमाल कर दिया है।”

 1 मई को होगा म्यूजिकल ट्रीट

जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का म्यूजिक पहले ही चर्चा में आ चुका है और अब अरिजीत सिंह के नाम ने फैंस की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है।

Leave a Comment