IND vs WI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन खेला जा रहा है। टी ब्रेक तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 361 रन बना लिए हैं और भारत पर 91 रनों की बढ़त हासिल की है।
लंच के बाद शाई होप 92 और कप्तान रोस्टन चेस 23 रन बनाकर खेल रहे थे। शाई होप ने शानदार सेंचुरी (103 रन) बनाई, जबकि रोस्टन चेस 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई और पांचवां विकेट 293 रन पर गिरा। इसके बाद 9वें विकेट तक टीम का स्कोर 311 रन था। आखिरी विकेट के बल्लेबाजों ने 50 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और टीम का स्कोर 361 रन तक पहुंचा। ग्रेविस 35 और जिडान सेल्स 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चौथे दिन वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलते हुए पारी बचाने के लिए शुरू में 97 रन की जरूरत थी, जो अब केवल 18 रन रह गई है। यह शानदार वापसी जॉन कैंपबेल और शाई होप के बीच तीसरे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी का नतीजा है। कैंपबेल ने 115 रन बनाए, जबकि शाई होप 92 रन पर अभी भी खेल रहे हैं। इसके साथ ही रोस्टन चेस भी 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस सेशन में भारत ने केवल एक ही विकेट लिया, जब जडेजा ने कैंपबेल को पगबाधा आउट किया।

तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाया। जॉन कैंपबेल ने नाबाद 87 रन और शाई होप ने नाबाद 66 रन बनाए। इसने मेहमान टीम को पारी की हार से बचाने की उम्मीद जगाई।
भारत की पहली पारी 518 रन पर समाप्त हुई थी। वेस्टइंडीज की पहली पारी तीसरे दिन 248 रन पर सिमट गई थी, जिसमें एलिक अथानजे 41 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 5 और जडेजा ने 3 विकेट लिए, जबकि बुमराह और सिराज को 1-1 विकेट मिला।
फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज की दूसरी पारी ने पहली पारी की तुलना में शानदार बल्लेबाजी दिखाई। कैंपबेल और होप की साझेदारी ने टीम को पारी की हार से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चौथे दिन के खेल ने साफ कर दिया है कि वेस्टइंडीज भारत को आसान हार नहीं देगा।
टी ब्रेक तक स्थिति यह है कि वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 361 रन बना लिए हैं और भारत पर 91 रनों की बढ़त बनाई है। अब देखना होगा कि आखिरी दिन भारत वेस्टइंडीज की पारी को जल्दी समाप्त कर पाता है या मेहमान टीम पारी बचाने में सफल होती है।

