भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। इंडिया ने 8 मार्च को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
स्टेडियम में जीत का जश्न सिर्फ खिलाड़ियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके परिवार और करीबी भी इस खुशी में शामिल होते दिखाई दिए। इसी दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का एक खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैदान पर दिखा प्यार भरा पल
टीम की जीत के बाद अदिति हुंडिया सीधे मैदान पर पहुंचीं और खुशी से ईशान किशन को गले लगा लिया। दोनों की यह तस्वीर देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गई। फैंस इस पल को बेहद प्यारा और भावुक बता रहे हैं।
इसी दौरान ऑलराउंडर Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड Mahika Sharma भी मैदान में जश्न मनाती और डांस करती नजर आईं। खिलाड़ियों और उनके करीबियों का यह जश्न स्टेडियम का सबसे खास पल बन गया।
कौन हैं अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया एक जानी-मानी मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं। वह साल 2017 में Femina Miss India की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और 2018 में Miss Diva का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में कदम रखा और आज वह एक सफल मॉडल के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही अपना फैशन लेबल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर भी अदिति की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
कब शुरू हुई थी ईशान और अदिति की कहानी?
ईशान किशन और अदिति हुंडिया का नाम पहली बार साल 2019 आईपीएल के दौरान चर्चा में आया था, जब अदिति को स्टेडियम में ईशान को लगातार चीयर करते देखा गया था। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान में सामने आया यह भावुक पल उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और तेज कर गया है।
फैंस को यह जोड़ी बेहद पसंद आ रही है और अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह खूबसूरत जोड़ी अपने रिश्ते को कब अगला नाम देती है
