चमोली: चमोली के कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में आयोजित विकासखंड प्रमुखों की बैठक में सर्वसम्मति से ज्योतिर्मठ विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी को जिला प्रमुख संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और गुणवत्ता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में गणेश चंदोला, तेजपाल रावत, प्रवीण पुरोहित, हिमा नेगी, विनीता देवी, दीपिका मैखुरी, राजी देवी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
