Udayprabhat
uttrakhand

शहीद दिनेश बिष्ट को श्रद्धांजलि, फलसीमा में गूंजा वीरता और देशभक्ति का संदेश

अल्मोड़ा: हवालबाग ब्लॉक के फलसीमा में सोमवार को अमर शहीद सैनिक दिनेश बिष्ट की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने किया। उन्होंने शहीद की माता बिशनी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा में अद्वितीय योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि मणिपुर में आतंकी हमले के दौरान सैनिक दिनेश बिष्ट ने वीरगति प्राप्त की थी और उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शहीद दिनेश बिष्ट के साहस, शौर्य और देशभक्ति को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Comment