Udayprabhat
uttrakhand

राहुल गांधी की टिप्पणियों पर धामी का पलटवार, बोले- अजीत डोभाल पर भाषा से उत्तराखंड आहत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन, सेना और सैनिकों के पराक्रम को लेकर राहुल गांधी की राजनीति पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बदरीनाथ में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर धामी ने कहा कि डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं और उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

धामी ने कहा कि अजीत डोभाल के लिए इस्तेमाल की गई भाषा से उत्तराखंड समेत देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का सेना और सैनिकों से गहरा जुड़ाव है, इसलिए सैनिकों और देश की सुरक्षा से जुड़े लोगों पर की गई टिप्पणियों को प्रदेश की जनता गंभीरता से लेती है।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत को लेकर टिप्पणी करने और सेना के पराक्रम पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे बयानों का जवाब देगी। इसके अलावा धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि इससे मातृशक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं।

Leave a Comment