Udayprabhat
uttrakhand

देहरादून में अवैध धर्मांतरण मामला, कोर्ट ने पांच आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

देहरादून: देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में दर्ज उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत चल रहे अवैध धर्मांतरण मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस की जांच के बाद अदालत के आदेश पर आगरा पुलिस ने जिला कारागार आगरा में बंद पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां साक्ष्यों के आधार पर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

यह मामला बरेली निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप था कि उसकी बहन आगरा पुलिस द्वारा धर्मांतरण के अपराध में गिरफ्तार व्यक्तियों के संपर्क में थी, जिन्होंने ब्रेनवॉश और लालच देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया तथा उसे अन्य हिन्दू युवक-युवतियों को भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने को कहा।

जांच में सामने आया कि युवती की फेसबुक पर आयशा उर्फ कृष्णा नामक महिला से जान-पहचान हुई थी, जिसने अपने साथियों अब्दुल रहमान, अब्दुल रहीम और अब्दुल्ला की मदद से यह षड्यंत्र रचा। युवती के खाते में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभनस्वरूप पैसे भी जमा कराए गए। इसके अलावा, आरोपी अब्दुल रहमान ने युवती को अन्य पीड़िताओं से मिलाकर उन्हें भी धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का प्रयास किया।

 

Leave a Comment