पीएम मोदी उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली को बड़ी सौगात देने देहरादून आए थे. तभी पीएम मोदी और CM धामी के बीच शानदार बॉन्डिंग देखी गई.
देहरादून: देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से महफिल लूट ली। ब्रह्मकमल टोपी पहनकर मंच पर पहुंचे पीएम ने अपने संबोधन में गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा के शब्दों का प्रयोग कर स्थानीय लोगों से सीधा जुड़ाव स्थापित किया। उनके भाषण में “भुला-भुली”, “अम्मा”, “बाबा” जैसे शब्दों ने खास जगह बनाई, जिससे पूरा माहौल भावनात्मक और अपनापन भरा हो गया।

एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए इसे उत्तराखंड के विकास की नई रफ्तार बताया। इस एक्सप्रेसवे के जरिए अब दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा, जो पहले 6 से 8 घंटे का होता था।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने मां डाटकाली मंदिर का विशेष उल्लेख किया और कहा कि देहरादून पर देवी की विशेष कृपा है। साथ ही उन्होंने हरिद्वार कुंभ, नंदा राजजात, पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग का जिक्र कर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान दिया।
पीएम-सीएम की मजबूत बॉन्डिंग

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला।
पीएम ने अपने संबोधन में धामी को “लोकप्रिय, कर्मठ और युवा नेता” बताते हुए उनकी जमकर सराहना की। वहीं केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के भाषण के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत और सहज बॉन्डिंग ने लोगों का ध्यान खींचा।

बता दें कि, पीएम मोदी ने आज न सिर्फ उत्तराखंड को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के रूप में बड़ी सौगात दी है, बल्कि राजधानी में देहरादून में 12 किमी को रोड शो भी किया. देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड से दिल्ली की दूरी न सिर्फ कम हुई है, बल्कि समय भी बचत होगी. पहले जो सफर रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ से होते हुए छह से आठ घंटों में होता था, वो सफर अब मात्र 2.30 घंटे में हो जाएगा.
