Udayprabhat
uttrakhandराज्य

उत्तरकाशी ट्रैफिक पुलिस का स्ट्रीट प्ले प्लान – “रोजाना कार्रवाई और जागरुकता अभियान”

  • ट्रैफिक पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरुक
  • सावधानी बरतकर हम अपनों की पीड़ा को कम कर सकते हैं – एसपी मणिकांत मिश्रा
  • यातायात पुलिस के साथ मौजूद रहे नाट्य कलाकार

हरीश थपलियाल।

उत्तरकाशी| ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरुक पुलिस ने जिला मुख्यालय (District Headquarter) में जिले के लोगों की जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया. इसी के तहत शहर के बस अड्डा (Bus Station), जोशियाड़ा में शनिवार दोपहर को नुक्कड़ नाटक (Street Play ) का आयोजन कर लोगों को बताया गया कि, सफर के दौरान कैसे सुरक्षा उपाय अपनाकर जीवन सुरक्षित रखा जा सकता है.

अपनों की पीड़ा कर सकते हैं कम

एसपी मणिकांत मिश्रा, उत्तरकाशी पुलिस

नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के जरिये एसपी मणिकांत मिश्रा (SP Manikant Mishra) ने लोगों को बताया कि, सफर के दौरान सावधानी बरतकर हम अपनों की पीड़ा को कम कर सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन करना और अपने मार्ग पर सुनिश्चित गति में वाहन चलाने से किसी भी बड़े सड़क हादसे से बचा जा सकता है। पुलिस जानकारी के अनुसार सुरक्षित और सुगम यातायात के साथ सड़क हादसों की रोकथाम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार किया है। इसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रोजाना कार्रवाई होगी और जागरुकता अभियान चलाया जाएगा.

Valentine’s Day पर प्रेमी जोड़ों की मौके पर शादी कराएगी हिंदु युवा वाहिनी, साथ में होंगे पंडित जी, सिंदूर और… | UdayPrabhat

यातायात पुलिस के साथ मौजूद रहे कलाकार

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरुकता अभियान के दौरान यातायात पुलिस स्टाफ के साथ ही कलाकार मौजूद रहे. इस दौरान हेलमेट लगाने के फायदे के साथ ही वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करने के बारे में जानकारी दी गई. नाटक (Play) प्रस्तुति के दौरान खासतौर पर वाहन चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल के नुकसान की भी जानकारी दी गई. अक्सर लोग वाहन चलाते हुए फोन पर बात करने लगते हैं. ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि, ये भी एक्सीडेंट के मुख्य कारणों में से एक है. कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाली संवेदना समूह के कलाकारों को एसपी मणिकांत मिश्रा ने नगद पुरुष्कार भी दिया.

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में मनमानी पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब | UdayPrabhat

नुक्कड़ कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी की और से वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया. 

इस दौरान पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा के साथ उत्तरकाशी थाना कोतवाली के एसओ विनोद थपलियाल, यातायात निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट,यातायात उपनिरीक्षक हरीश फर्त्याल,अशोक जुयाल आदि कई लोग मौजूद रहे.

रुड़की के पुलिस विभाग में फिल्मी स्टोरी, 27 साल पुराना इनामी गिरफ्तार | UdayPrabhat

रैणी गैंव के ऊपर बनी झील तक पहुंची SDRF की टीम, जानिए अपडेट | UdayPrabhat

 

Leave a Comment