Udayprabhat
uttrakhandराज्य

लामबगड़ स्लाइड जोन का हुआ परमानेंट इलाज, आसान होगी बदरीनाथ यात्रा

चमोली| बदरीनाथ(Badrinath) यात्रा रूट पर लामबगड़ स्लाइड जोन का परमानेंट ट्रीटमेंट कर लिया गया है. पिछले 26 सालों से नासूर बने मोटर मार्ग को 107 करोड़ की लागत से सुधारा गया है. बदरीनाथ हाइवे पर 26 साल से बना यह स्लाइड जोन असब तक यात्रा सीजन पर ट्रैफिक को बुरी तरह प्रभावित करता रहा है. हाईवे के ट्रीटमेंट को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत(Trivendra Singh Rawat) ने कहा कि हमारी सरकार चारधाम यात्रा(Chardham Yatra) को सुगम बनाने के लिए तत्पर है. लामबगड़ स्लाइड जोन बदरीनाथ यात्रा में बड़ी बाधा है.


500 मीटर लंबा यह स्लाइड जोन हर साल बरसात के सीजन में मलबा आने के कारण दुर्घटनाओं को न्यौता देता रहता था. करोड़ों खर्च करन के बावजूद हर बारिश में जोन का यही हाल था. लामबगड़ में बैराज निर्माण के समय जेपी कंपनी ने स्लाइड जोन के ट्रीटमेंट की पेशकश की थी. लेकिन मामला अधर में फंसा रहा. पिछले 2 सालों में हाईवे पर तेजी से काम किया गया.

Leave a Comment