Udayprabhat
uttrakhand

देर रात भूकंप के झटकों से दहला उत्तरकाशी, जिला मुख्यालय में महसूस हुई हल्की कंपन

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में शुक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 10 बजकर 40 मिनट 40 सेकंड पर आए भूकंप का केंद्र गणेशपुर के जंगलों में स्थित था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.4 मापी गई।

भूकंप की सूचना मिलते ही प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। तहसीलों, पुलिस वायरलेस, थाना-चौकियों, राजस्व उप निरीक्षकों तथा दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से पूरे जनपद में जानकारी जुटाई गई।

प्रशासन द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद के किसी भी तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए। केवल उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में ही हल्की कंपन महसूस हुई। राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Leave a Comment