Udayprabhat
uttrakhandधर्मराज्य

उत्तराखंड: 41 वर्षीय नदीम ने 21 वर्षीया युवती से धोखाधड़ी से की शादी, अब कर रहा बेचने की योजना..पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

देहरादून: देहरादून में 41 वर्षीय नदीम ने जनवरी में रुड़की की 21 साल की युवती से चौथा निकाह धोखे से किया। अब वह युवती को सऊदी अरब में बेचने की तैयारी कर रहा था। पीड़िता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार, युवती ने अपनी मां के साथ रुड़की के एक विधायक के कार्यालय में मदद के लिए पहुंचकर अपनी तहरीर दी। उसने बताया कि शादी के बाद उसे पता चला कि नदीम पहले से तीन पत्नियों का पति है, जिनमें से एक से तलाक हो चुका है और दो अन्य पत्नियों से कोर्ट में मामले चल रहे हैं।

पीड़िता का कहना है कि शादी के तुरंत बाद नदीम ने उसका पासपोर्ट भी बना लिया, जिसमें उसे “केयर ऑफ नदीम” दिखाया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि नदीम ने अप्राकृतिक संबंध बनाए और उसके ननद के पति ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

निकाह के एक महीने बाद युवती ने अपनी ससुराल छोड़ दी और अब विधायक के कार्यालय में मदद मांगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment