Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

हाईवे पर स्टंटबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, बाइकें सीज

देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें दो युवकों को नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया था, का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

डोईवाला पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद दोनों मोटरसाइकिलों के नंबर क्रमशः UK07-FQ-5911 और UK17-U-8159 की पहचान की, जो यामाहा आर-15 मॉडल की हैं। जांच में सामने आया कि ये बाइकें सुमित पुत्र मुनेश (निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला) और सत्यम सैनी पुत्र यशवीर सैनी (निवासी नौका दूधली रोड, नेहरू कॉलोनी) के नाम पंजीकृत हैं। दोनों की उम्र 21 वर्ष है।

02 जून 2025 को दोनों युवकों को थाने लाकर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई तथा दोनों बाइकों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। साथ ही, उन्हें भविष्य में इस प्रकार की अविवेकपूर्ण और खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

Leave a Comment