Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

पुलिस ने महिला तस्कर के कब्जे से 14 लाख रुपये की स्मैक और 55,600 रुपये किए नकद बरामद, NDPS एक्ट में गिरफ्तारी

देहरादून: पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। डोईवाला पुलिस ने 11 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर दूधली रोड, नैन्सी स्कूल के पास से अभियुक्ता सोनी पत्नी स्व. प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 48 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 14 लाख रुपये) और स्मैक बिक्री से अर्जित 55,600 रुपये नकद बरामद किए गए।

इस संबंध में कोतवाली डोईवाला में NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता सोनी एक शातिर नशा तस्कर है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट सहित मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। वह कोतवाली डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर भी है।

पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई डोईवाला पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के तहत की गई. पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment