Udayprabhat
uttrakhand

अहमदाबाद विमान हादसा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह हादसा न केवल देश, बल्कि पूरे विश्व के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य सरकार की पूरी संवेदनाएं इस दुखद घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि हादसे में कोई उत्तराखंड निवासी प्रभावित हुआ है तो उनकी हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment