Udayprabhat
uttrakhand

Uttarakhand : पुलिस ने युवक को 853 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के अंतर्गत पुरोला पुलिस टीम ने चरस की तस्करी कर रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरोला-नौगांव रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल  से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 853 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान रमेश सिंह राणा पुत्र अर्जुन सिंह राणा, निवासी ग्राम फिताड़ी, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को भी सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चारधाम यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन के साथ-साथ नशा तस्करी पर भी सतर्क दृष्टि रखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment