Udayprabhat
accidentuttrakhand

रामनगर में भीषण सड़क हादस: गर्जिया माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का पलटा टेंपो, एक ही परिवार के 14 लोग घायल

गर्जिया मंदिर दर्शन से पहले ही मोड़ पर टूटा भरोसा, ओवरलोडिंग ने लिया रौद्र रूप.

रामनगर (नैनीताल):  मंगलवार, 17 जून को रामनगर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब गर्जिया माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो तीखे मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु एक ही परिवार से हैं और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के निवासी हैं। यह परिवार गर्जिया माता मंदिर दर्शन को निकला था, तभी मंदिर से कुछ दूरी पहले तीखे मोड़ पर यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और घायल श्रद्धालुओं का कहना है कि टेंपो में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और वाहन की रफ्तार भी अधिक थी। श्रद्धालु विशाल ठाकुर ने प्रशासन से ओवरलोडिंग और फिटनेस जांच पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संयुक्त चिकित्सालय रामनगर की डॉक्टर दीपा ने बताया कि अस्पताल में 14 घायलों को लाया गया, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Comment