धामी ने धारचूला और जोशीमठ हेलीपैड को आरसीएस योजना में शामिल करने की मांग की.
धामी ने रक्षा मंत्री को सौंपी राज्य की विकास से जुड़ी मांगों की सूची.
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने रानीखेत व लैंसडाउन छावनी क्षेत्रों को नगर पालिकाओं से विलय करने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे स्थानीय जनसुविधाओं व पर्यटन के विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने धारचूला व जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (RCS) के अंतर्गत नागरिक हवाई सेवा हेतु उपयोग की अनुमति देने का आग्रह किया।
आपदा राहत कार्यों में भारतीय वायुसेना की सेवाओं पर लगने वाले शुल्क को माफ करने की भी मांग की गई। धामी ने नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग ग्वालदम-नंदकेसरी-थराली-मुंदोली-वाण रोड के रखरखाव का कार्य आगे भी लोक निर्माण विभाग से कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, तथा वर्ष 2026 में प्रस्तावित यात्रा को ध्यान में रखते हुए इसका अनुरक्षण जरूरी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी विषयों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिविल एविएशन की समीक्षा, एयरपोर्ट विस्तार का
