Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

ओप्पो मोबाइल चोरी का खुलासा, पुलिस ने नशे के आदी युवक को किया गिरफ्तार

देहरादून: रानीपोखरी क्षेत्र के होटल फूड स्वैग भोगपुर से एक युवक का मोबाइल चोरी होने की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक नशे के आदी युवक को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया मोबाइल फोन बरामद किया है। वादी अक्षय शर्मा, निवासी रानीपोखरी चौक, ने थाना रानीपोखरी में शिकायत दी थी कि उनका ओप्पो मोबाइल (कीमत लगभग ₹22,000) किसी अज्ञात चोर द्वारा होटल से चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर थाना रानीपोखरी में मामला संख्या 49/2025, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। इसके साथ ही संदिग्धों की पहचान और पूर्व अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

पुलिस की सक्रियता के चलते दिनांक 17 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर जाखन नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान आलोक पुत्र प्रेम सिंह गुंसाई नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से वादी का चोरी गया ओप्पो मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के मोबाइल को वह बेचने की फिराक में था, लेकिन दून पुलिस की सतर्कता के चलते कोई खरीदार नहीं मिला।

Leave a Comment