Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में 2 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 66,418 पदों पर होगा चुनाव

हरिद्वार को छोड़ सभी जिलों में दो चरणों में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को और दूसरे चरण का 28 जुलाई को.

देहरादून: उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू हो रही है। हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग 66,418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराने जा रहा है।

नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से 5 जुलाई तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

नामांकन पत्रों की जांच 7 से 9 जुलाई के बीच होगी।

नाम वापसी की तिथि 10 और 11 जुलाई, सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय की गई है।

पहले चरण के लिए 14 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को

दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा।

चुनाव परिणाम 31 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

अब तक 6,853 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है, जिससे चुनावी उत्साह का संकेत मिलता है।

Leave a Comment