Udayprabhat
uttrakhandदेश

सीएम धामी ने 26 किमी रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से किया अनुरोध

सीएम ने किया फोटोग्राफर भूमेश भारती की काफी टेबल बुक एरियल विस्टाज आफ उत्तराखंड का विमोचन.

देहरादून: सीएम  धामी  ने कहा कि जल्द ही दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड शुरू हो जाने पर राज्य में भारी संख्या में पर्यटकों की आने संभावना को देखते हुए राज्य सरकार नियोजन की चुनौती पर अभी से पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक समस्या और भविष्य की जरूरत को देखते हुए 26 किमी रिस्पना-विंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फोटोग्राफर भूमेश भारती की काफी टेबल बुक एरियल विस्टाज आफ उत्तराखंड का विमोचन किया। कार्यक्रम में उपस्थित छाया चित्रकारों, कला व प्रकृति प्रेमियों का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमेश भारती जी ने 15 वर्षों की अथक साधना, समर्पण और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ उत्तराखंड को प्रति और संस्कृति को इस अद्वितीय फोटोग्राफी संकलन द्वारा साकार रूप दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड प्रातिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक उर्जा का अ‌द्भुत संगम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में हमने डेस्टिनेशन उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से नई पर्यटन नीति के अंतर्गत निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में सफलता प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में धार्मिक, साहसिक, ईको-टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म, एलो टूरिज्म और फिल्म पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों को विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। आज जहां एक ओर केदारखंड की भांति मानसखंड करिडोर को भव्य रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं ऋषिकेश और हरिद्वार को योग और आध्यात्मिक केंद्रों के रूप में वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने के उद्देश्य से योजनावद्ध रूप से कार्य भी किया जा रहा है।

उत्तराखंड बना मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट:
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य में फिल्म शूटिंग को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम भी प्रारंभ किया है। इसके साथ ही हम उत्तराखंड में शूटिंग करने पर फिल्म निर्माताओं को विशेष सब्सिडी और अन्य सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं। हमारे इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के अवर्ड से सम्मानित भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड देश-विदेश के निवेशकों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। हाल ही में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से हमारे चार गांवों जखोल, हर्षिल, गूंजी और सूपी को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने के लिए पूर्ण प्रतिवद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Comment