Udayprabhat
accidentuttrakhandदेश

पिथौरागढ़ में भीषण हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, घायलों और मृतकों के लिए सहायता राशि की घोषित- PITHORAGARH ACCIDENT

पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा,  100 फीट गहरी खाई में गिरी मैक्स जीप, 8 की मौत, 6 घायल; पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख.
पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ हादसे पर जताया शोक, मृतकों को 2-2 लाख की सहायता.

पिथौरागढ़/देहरादून : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मुवानी से बोकटा जा रही एक मैक्स जीप भंडारीगांव के पास सूनी पुल से अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी नदी में जा गिरी।

हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल 8 लोगों को तत्काल मुवानी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान 8 वर्षीय सिमरन और 40 वर्षीय चालक नरेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। 6 गंभीर घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख, की मुआवजे की घोषणा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ हादसे पर शोक जताते हुए पीएमओ के एक्स (Twitter) अकाउंट से लिखा –

> “उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में जान-माल की हानि से दुखी हूँ। दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

सीएम धामी ने की प्रदेश सरकार की मदद की घोषणा:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के शोक संदेश और राहत सहायता की सराहना करते हुए कहा –

> “प्रदेश सरकार भी मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देगी। हम शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं।”

सांसदों ने जताया शोक:

नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट और स्थानीय सांसद अजय टम्टा ने भी हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। दोनों नेताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

हादसे की जांच शुरू:

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी रही। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Comment