Udayprabhat
uttrakhand

देहरादून: परिवार की शादी में सोनू निगम का खास अंदाज

देहरादून: दुनिया में बॉलीवुड का एक नाम आवाज के मामले में टॉप पर है। वो नाम है सोनू निगम का। सोनू निगम ने अब तक बॉलीवुड को ऐसे ऐसे गीत दिए हैं, जो हर किसी के जुबां पर हैं। देहरादून में सुरीले गायक अपने ख़ास रिश्तेदार के घर विवाह में आये थे।

सोनू निगम का कहना है कि जिस तरह वो अपनी मां को प्यार करते थे, उसी तरह प्रेम और सम्मान उत्तराखंड से करते हैं। शादी में एक गांव की ही रिश्तेदार ताई जी ने सोनू निगम का हाथ पकड़ लिया, इसके बाद स्टार सिंगर को हाथ छुड़ाने में काफी देर लग गई। उनका विडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आप भी देखिये देहरादून में हुई रिश्तेदार की शादी में सोनू निगम की तस्वीरें.

सोनू निगम का ननिहाल उत्तराखंड में ही है। सोनू निगम का ननिहाल रुद्रप्रयाग जिले के धारी देवी मंदिर के पास ठामक गांव में है। सोनू कई बार कहते हैं कि उन्हें गढ़वाल में अपना ननिहाल बहुत पसंद है।

हाल ही में सोनू देहरादून में एक विवाह में देखे गए, जिसके बाद उनका विडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। देहरादून में आजकल रात को मौसम सर्द होता है तो सोनू ने भी सुर्ख लाल स्कार्फ दाल दिया, जिसमे सोनू खूब जच भी रहे हैं।

सोनू निगम का कहना है कि जिस तरह वो अपनी मां को प्यार करते थे, उसी तरह प्रेम और सम्मान उत्तराखंड से करते हैं।

Leave a Comment