Udayprabhat
uttrakhandweather

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी रेड अलर्ट जारी- Uttarakhand weather

देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों में चंपावत, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के लिए अगले 24 घंटों का रेड अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी मंगलवार 2 सितंबर सुबह 10:19 बजे से बुधवार 3 सितंबर सुबह 10:19 बजे तक लागू रहेगी।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, लोहाघाट, रामनगर, खटीमा, डोईवाला, चकराता, मसूरी और रायवाला सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से यात्रा न करने की अपील की है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरोध और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने वालों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थानीय निवासियों को घरों में सुरक्षित रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment