Udayprabhat
uttrakhand

झारखंड छात्र प्रदर्शन पर सुबोध उनियाल का राहुल गांधी पर हमला, बोले- चर्चा से क्यों भाग रहे हैं?

देहरादून: झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। देहरादून में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्रों ने शांतिपूर्ण आंदोलन किया, लेकिन कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में छात्रों का दमन किया गया।

सुबोध उनियाल ने कहा कि कांग्रेस का छात्रों के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट मामले में सरकार ने दोबारा परीक्षा कराई, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया, आरोपियों को जेल भेजा गया और नकलरोधी कानून बनाया गया।

उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो वह अब चर्चा से क्यों पीछे हट रहे हैं। उनियाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नए-नए आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने और अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment