Udayprabhat
uttrakhand

रजिस्ट्री धोखाधड़ी मामले में फरार तीसरा आरोपी इस्लाम गिरफ्तार, दो पहले ही जेल में

रुड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस ने जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को अपने बैंक खाते में लिया था। इस मामले में दो अन्य आरोपी रणबीर और पिंकू उर्फ अजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मामले की शिकायत वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी सराय ज्वालापुर, ने 19 दिसंबर 2024 को कोतवाली रुड़की में दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रणबीर, इस्लाम और अजय ने मिलकर भूमि की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी की है।

पुलिस ने 120बी आईपीसी में केस दर्ज कर जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी को सौंपी थी। जांच के दौरान रणबीर और पिंकू उर्फ अजय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

फरार चल रहे तीसरे आरोपी इस्लाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में 4 जून 2026 को पुलिस ने इस्लाम को मुस्तफाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Comment