Udayprabhat
uttrakhand

ज्योर्तिमठ-मलारी मार्ग पर यातायात बहाल, मलबा हटाने के बाद आवाजाही सुचारु

चमोली: मलारी मोटर मार्ग पर ढाक के समीप सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा आने के कारण यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित हो गया। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कार्य के दौरान अचानक मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो गया था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने बताया कि संबंधित एजेंसी और प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क से मलबा हटाने का कार्य पूरा किया। इसके बाद ज्योर्तिमठ-मलारी मार्ग पर यातायात को फिर से सुचारु कर दिया गया है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

Leave a Comment