Udayprabhat
uttrakhand

अमर शहीद आशाराम जगूड़ी को बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि, आईटीबीपी जवानों ने दी सलामी

उत्तरकाशी: बड़कोट तहसील के अंतर्गत पौल गांव निवासी अमर शहीद आशाराम जगूड़ी के बलिदान दिवस पर सोमवार को आईटीबीपी मातली के जवानों ने शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जवानों और ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को नमन किया।

ज्ञात हो कि 25 मई 2002 को जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान गश्ती दल पर आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया था। विपरीत परिस्थितियों में भी आशाराम जगूड़ी ने बहादुरी से आतंकवादियों का मुकाबला किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। उनके शौर्य और बलिदान को आज भी क्षेत्रवासी गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं।

बलिदान दिवस के अवसर पर आईटीबीपी मातली के जवान पौल गांव स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और शहीद जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सम्मान का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने शहीद के आदर्शों पर चलने तथा देश सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment