Udayprabhat
uttrakhand

चमोली मोटर यातायात सहकारी समिति कर्णप्रयाग की प्रबंध समिति का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

चमोली: चमोली मोटर यातायात सहकारी समिति कर्णप्रयाग की प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालक पदों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। सहकारी समितियों के निर्वाचन के तहत हुए इस चुनाव में कर्णप्रयाग के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई को अध्यक्ष तथा कर्णप्रयाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र गैरोला को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

इसके अलावा भुवन नौटियाल, कमला देवी और प्रेमलता को संस्थागत प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। इससे पूर्व समिति के संचालक पदों पर कमला देवी, सविता सेमवाल, शांति गुसाईं, कुशल सिंह बिष्ट, सुभाष चंद्र गैरोला, यशवंत सिंह बिष्ट और राजेंद्र सिंह सगोई निर्वाचित हो चुके थे।

निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी विजय प्रसाद पुरोहित (खंड विकास अधिकारी, कर्णप्रयाग) तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश मैखुरी (सहायक खंड विकास अधिकारी, कर्णप्रयाग) की देखरेख में संपन्न हुई और सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया।

निर्वाचन के बाद समिति सभागार में पूर्व अध्यक्ष  इंद्र सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसका संचालन प्रभारी सचिव कुंदन सिंह कंडवाल ने किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सगोई और उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गैरोला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शासन और समिति के सहयोग से संगठन के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Comment