Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड में बकरीद की छुट्टी में बदलाव, अब 27 की जगह 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह छुट्टी 27 मई 2026 को घोषित की गई थी, लेकिन अब शासन ने संशोधित आदेश जारी करते हुए इसे 28 मई 2026 कर दिया है।

शासन के सचिव राजेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश पूरे प्रदेश में लागू रहेगा। 28 मई को सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, बैंक, कोषागार और उप-कोषागार भी बंद रहेंगे।

इस बदलाव के साथ प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को नए आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही सरकार ने यह भी अपील की है कि धार्मिक गतिविधियाँ केवल चिन्हित स्थलों पर ही आयोजित की जाएँ, ताकि आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Comment