Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून: सफाई, सड़क, नाली व स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने नगर निगम में दिया ज्ञापन

समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

देहरादून: वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी में सड़क, नाली, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने नगर निगम देहरादून पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व राज्य मंत्री और असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी तथा कांग्रेस की पूर्व पार्षद प्रत्याशी मोनिका राजोरिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि विजय कॉलोनी वार्ड में कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं, नालियां जर्जर हालत में हैं और सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसके अलावा कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, जिससे क्षेत्र में दुर्घटना और चोरी की आशंका बनी रहती है। आपदा के कारण बस्तियों के पास टूटे पुस्तों और संपर्क मार्गों के निर्माण की भी मांग की गई।

इस मौके पर सुशील राठी ने कहा कि यदि नगर निगम ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में आम जनता की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। मोनिका राजोरिया ने भी कहा कि क्षेत्र में सफाई, सड़क और प्रकाश व्यवस्था की हालत खराब है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने नगर निगम से जल्द कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में विकास चौहान, नितेश राजोरिया, सचिन चौहान, सुनैना देवी, रविंद्र प्रधान, रमेश राठौड़, अनुराग भगत, संजय पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment