Udayprabhat
uttrakhand

Uttarakhand : गर्म पानी में होगा राष्ट्रिय खेलों की तैराकी प्रतिसपर्धा, खेल निदेशालय ने हॉट वाटर पंप का किया इंतजाम

जनवरी-फरवरी में कड़ाके की ठंड के बीच 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैराकी प्रतिस्पर्धा गर्मागर्म पानी में होंगी। खेल निदेशालय ने हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में तीन स्विमिंग पुलों का पानी गर्म रखने के लिए 16 हॉट वाटर पंप का इंतजाम किया है।

इसके अलावा नौकायन, राफ्टिंग या पानी के ऊपर होने वाले अन्य खेलों के लिए यूरोप की ठंड को पैमाना माना जाएगा। दरअसल, यूरोप वाटर स्पोर्ट्स का हब है, जहां टिहरी से ज्यादा ठंड होती है। इसलिए उत्तराखंड में भी खिलाड़ियों को ठंडी लहरों से भिड़कर पदक निकालना होगा।

उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि कायकिंग, कैनोइंग व रोइंग की प्रतियोगिताएं टिहरी में होनी हैं। इन खेलों के लिए झील में अलग-अलग लेन बनेगी।। कैनोइंग का एक पार्ट सलालम शिवपुरी में होगा। राफ्टिंग का आयोजन टनकपुर में होगा।

Leave a Comment