Udayprabhat
uttrakhand

ड्रीमर्स एजु हब के कार्तिक पांडेय ने रचा इतिहास, SSC Tech में AIR-3 हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून: ड्रीमर्स एजु हब के छात्र कार्तिक पांडेय ने एसएससी टेक्निकल एंट्री में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 प्राप्त कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। 10 अक्टूबर 2024 बैच के छात्र रहे कार्तिक को 34 एसएसबी इलाहाबाद से अनुशंसा मिली थी। उनकी इस उपलब्धि से संस्थान और प्रदेश में हर्ष का माहौल है।

नैनीताल जिले के रामनगर निवासी कार्तिक बचपन से भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखते थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, गुरुओं के मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम को दिया है। संस्थान के प्रशिक्षकों के अनुसार, कार्तिक पढ़ाई के साथ शारीरिक फिटनेस और नेतृत्व क्षमता में भी उत्कृष्ट रहे, जो एसएसबी चयन प्रक्रिया में निर्णायक साबित हुआ।

संस्थान के संस्थापक हरिओम चौधरी और सह-संस्थापिका अंकिता तनेजा ने कार्तिक को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भरोसा जताया कि संस्थान भविष्य में भी युवाओं को सेना में चयन के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करता रहेगा।

Leave a Comment