देहरादून: धामी सरकार का बजट सत्र गैरसैंण में नौ से 13 मार्च तक होगा। मंगलवार को विधायी विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
बजट सत्र को गैरसैंण में कराने का फैसला सरकार पहले ही ले चुकी थी। सूत्रों ने बताया कि बजट सत्र के पहले दिन सोमवार नौ मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। जबकि मंगलवार को सरकार वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर सकती है। विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और अब जल्द ही कार्य मंत्रणा समिति और सर्वदलीय बैठक की तिथियां घोषित की जाएंगी। उसके बाद विधानसभा में कामकाज का कार्यक्रम विधिवत रूप से घोषित होगा। विधानसभा सत्र के लिए विधायकों के अभी तक 510 के करीब सवाल आ चुके हैं। अभी इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

