Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड: नाराज विधायक अरविंद पांडे से मिलने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, गदरपुर की सियासत में बढ़ी हलचल

2027 से पहले भाजपा आई बैकफुट पर
अब नेताओं की किसी भी प्रकार की खटपट को संवाद के माध्यम से सुलझाया जाएगा

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में उस वक्त हलबल तेज हो गई, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अचानक गदरपुर आए और सीधे विधायक आविंद पांडे के आवास पर जा पहुंचे। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बान्कार गर्म हो गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा नेतृत्व २०२७ से पहले किसी भी प्रकार की अंदरूनी असहमति या मतभेद को समाप्त करना चाहता है। पार्टी या संदेश देना चाहती है कि सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट हैं और किसी भी प्रकार की खटपट को संवाद के माध्यम से सुलझाया जाएगा।

ऐसे समय में जब विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है, भाजपा अपने संगठन को मजबूत और एकजुट रखने को रणनीति पर काम करती दिखाई दे रही है। गदरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का अचानक दौरा राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भट्ट सीधे विधायक अरविंद पांड के आवास पर पहुंचे, जहां पहले से ही पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया बाहर जहां समर्थकों में उत्साह का माहौल था, वहीं अंदर बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच लंबी और अहम बैतक चली बैठक के दौरान संगठनात्मक मुद्दों, स्थानीय राजनीतिक हालात और आगामी रणनीतियों पर चचर्चा होने की जानकारी सामने आई है.

अपने संबोधन में महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से २०२७ के विधानसभा चुनाव को ध्यान में सहते हुए अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने की अपील की. हालांकि इस मुलाकात को अंबल एक सामान्य संगठनात्मक बैठक मानना आसान नहीं है. राजनीतिक हलकों में इसे कई दृष्टिकोणों से देखा जा रहा है. सूत्रों की मानें तो विधायक अरविंद पांडे पिहले कुछ समय से सरकार के कामकाज को लेकर असहज नजर आ रहे थे. कानून व्यवस्था, स्थानीय विकास और क्षेत्रीय मुद्दों पर उन्होंने समय-समय पर अपनो नाराजगी सार्वजनिक रूप से जाहिर की है. यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष का सीधे उनके निवास पर पहुंचना विशेष महत्व रखता है।

Leave a Comment