Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून: रायवाला–रानीपोखरी थानों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी ने जारी किए तबादला आदेश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने कार्यभार संभालने के बाद पुलिस महकमे में पहला प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रायवाला कोतवाली और रानीपोखरी थाने के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में देर रात आदेश जारी किए गए, जिसके बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।

जारी आदेशों के अनुसार रायवाला कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र खोलिया को रानीपोखरी थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अब तक रानीपोखरी थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी को पुलिस कार्यालय देहरादून में तैनाती दी गई है।

बताया जा रहा है कि रायवाला कोतवाली में फिलहाल प्रभारी निरीक्षक की नई तैनाती नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक यहां किसी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
एसएसपी द्वारा जारी इस पहली तबादला सूची को पुलिस विभाग में आगामी दिनों में होने वाले बड़े प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment