मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई छात्रवृत्तियाँ
देहरादून: गोर्खाली सुधार सभा की ठाकुरपुर शाखा का वार्षिक अधिवेशन शिव मंदिर परिसर, ठाकुरपुर में शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह क्षेत्री की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद तथा महामंत्री गोपाल क्षेत्री के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया गया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष प्रेम बहादुर क्षेत्री ने विगत वर्ष के कार्यों एवं आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारियों ने सभा के कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कर्नल जी.बी. गुरूंग, देवमाया गुरूंग, पं. राम प्रसाद गौतम, कैप्टन विजय खत्री, कर्नल जे.एस. चंद एवं टेक बहादुर थापा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा शाखा के निम्नलिखित मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं।
