Udayprabhat
uttrakhand

Uttarakhand: ओंकारेश्वर मंदिर में डीएम ने भजन गाकर किया शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

रुद्रप्रयाग: पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर में गुरुवार को शीतकालीन यात्रा का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने शिव भजन गाया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

शीतकालीन यात्रा के दौरान महिला मंगल दल, युवा मंगल दल और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा में स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखाई दी और मार्ग भर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। विधायक आशा नौटियाल, बदरी–केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और अन्य गणमान्य लोग भी पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि सड़क, पेयजल, विद्युत, पार्किंग और सुरक्षा के प्रबंध समय रहते दुरुस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है और इससे स्थानीय लोगों की आजीविका भी मजबूत होती है।

इस दौरान बद्री–केदार समिति के सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मंदिर समिति के पुजारी और कीर्तन मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने शिव भजन गाते हुए कहा:
“शिव कैलासों के वासी, धौलीधारों के राजा, शंकर संकट हरना…”

भजन की मधुर ध्वनि ने पूरे मंदिर परिसर में भक्तों के मन को भावविभोर कर दिया।

Leave a Comment