Udayprabhat
uttrakhand

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही पर भड़के भाजपा नेता, जर्जर सड़क निर्माण की उठाई मांग

देहरादून में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा के वार्ड-24, शिवाजी मार्ग से जुड़े नेता विशाल कुमार ने अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी देहरादून को पत्र लिखकर क्षेत्र की जर्जर सड़क का मामला उठाया है।
पत्र में बताया गया है कि क्षेत्र की सड़क काफी समय से खराब हालत में है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विशाल कुमार ने अपने पत्र में मांग की है कि संबंधित सड़क का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। अब देखना होगा कि पीडब्ल्यूडी विभाग इस पर कब तक संज्ञान लेता

Leave a Comment