Udayprabhat
uttrakhand

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान ने तलवाड़ी महाविद्यालय को उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

थराली: विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित भारतीय बौद्धिक परीक्षा 2026 में सक्रिय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा भारतीय सांस्कृतिक धरोहर एवं प्राचीन बौद्धिक ज्ञान परंपरा पर आधारित थी, जिसमें कुल 87 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक डॉ. शंकर राम एवं सहसंयोजक डॉ. ललित जोशी का विशेष योगदान रहा। परीक्षा समिति में हुकम सिंह, महीपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, दीपा रावत, नीतीश कुमार, कुशलानंद सती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मूल्यांकन समिति में डॉ. प्रतिभा आर्या, डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. शंकर राम ने परीक्षा संपादन में अहम सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment