Udayprabhat
uttrakhand

Badrinath Dham में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से रौनक, एक माह बाद शीतकाल के लिए बंद होंगे मंदिर के कपाट

प्रतिदिन पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे बदरीनाथ धाम
इस साल अब तक दर्शन को पहुंच चुके 11 लाख से अधिक यात्री

Badrinath Dham बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन 5000 से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। आगामी 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इस साल अब तक 11 लाख से अधिक यात्री दर्शन को पहुंच चुके हैं। वहीं आपदा प्रभावित जोशीमठ में यात्री रुकने के लिए दिलचस्पी ले रहे हैं।

बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने से रौनक है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इससे यात्रा कारोबार से जुड़े लोगों को भी राहत मिली है।

धाम की चोटियों में बर्फ की सफेद चादर भी यात्रियों को आकर्षित कर रही है। बदरीनाथ धाम में इन दिनों ठंड पहले से बढ़ गई है। बता दें कि आगामी 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं।

 

सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून

Leave a Comment