Udayprabhat
uttrakhand

मोहान-गनियादोली मोटर मार्ग के सुधारीकरण व यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य को मिली वित्तीय स्वीकृति

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के भिकियासैण क्षेत्र में रानीखेत और सल्ट विधानसभा को जोड़ने वाले मोहान-गनियादोली मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-14) के सुधार एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के लिए ₹77.28 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹575.16 लाख निर्धारित की गई है।

विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल ने बताया कि इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर मोहान-गनियादोली-भुजान मोटर मार्ग तथा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के लिए धन आवंटन और सोनी ड्योड़खाल मोटर मार्ग का नाम राज्य आंदोलनकारी स्व. पूरण सिंह डंगवाल के नाम पर किए जाने के लिए आभार व्यक्त किया।

विधायक ने इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मनोज डंगवाल भी मौजूद रहे।

Leave a Comment