Udayprabhat
Breaking NewsEntertainmentदेश

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, करोड़ों फैंस हुए भावुक

हम चले जाएंगे, कोई और गाएगा,
कहानियां वही रहेंगी, किरदार बस बदल जाएंगे।

मुंबई: बॉलीवुड के बेहतरीन और सबसे भावुक गायकों में से एक अरिजीत सिंह ने अपने करोड़ों फैंस को एक झटका दिया है। 27 जनवरी की रात, अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके घोषणा की कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। उनके इस अचानक फैसले ने न केवल संगीत जगत को बल्कि उनके फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

अरिजीत सिंह ने पोस्ट में लिखा, “मेरे प्लेबैक सिंगिंग का करियर यहीं खत्म होता है। यह सफर मेरे लिए बेहद यादगार और खास रहा है, लेकिन अब मैं इसे सम्मान के साथ समाप्त करना चाहता हूँ।”

अरिजीत ने क्यों छोड़ी सिंगिंग?

अरिजीत ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि सिंगिंग छोड़ने के पीछे कोई एक कारण नहीं है। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से इसे छोड़ने का मन बना रहे थे। उन्होंने कहा:
मैं जल्दी बोर हो जाता हूँ, इसलिए अलग-अलग स्टेज शो करता रहता हूँ, लेकिन अब मुझे यह भी बोर लगने लगा।
अब मुझे कुछ नया और अलग करने की जरूरत है, ताकि मैं खुद को जी सकूँ।
मैं नए सिंगर्स को उभरते हुए देखकर उनसे कुछ सीखना चाहता हूँ।
अरिजीत ने साफ किया कि अब वह थक चुके हैं और यह फैसला पूरी तरह सोच-समझकर लिया गया है।

 फैंस की प्रतिक्रिया !

अरिजीत के इस फैसले पर उनके फैंस शॉक और उदासी में हैं। सोशल मीडिया पर लाखों फैंस उनके पोस्ट पर भावुक कमेंट्स कर रहे हैं और उनसे यह फैसला वापस लेने की गुहार लगा रहे हैं।
कुमार सानु ने भी अरिजीत के पोस्ट पर लिखा: यह सुनकर मैं बहुत उदास हूँ। आपकी आवाज लाखों में एक है। एक व्यक्ति के तौर पर मैंने आपको हमेशा सराहा है। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।

अरिजीत का पहला प्लेबैक

अरिजीत सिंह ने अपने प्लेबैक करियर की शुरुआत फिल्म ‘मर्डर 2’ के लिए गाने ‘फिर मोहब्बत’ से की थी। यह गाना 2009 में रिकॉर्ड हुआ और 2011 में रिलीज़ हुआ। तब से लेकर अब तक उनकी आवाज ने करोड़ों दिलों को छुआ और कई हिट गीतों की पहचान बनी।

अरिजीत ने अपने रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा:

सभी को नए साल की मुबारकबाद। इतने सालों तक आपने जो मुझे प्यार और सम्मान दिया, उसके लिए आभारी हूँ। अब मैं बतौर प्लेबैक सिंगर कोई नया काम नहीं लूंगा। मेरा यह सफर बेहद शानदार रहा है।

हम गाना छोड़ देंगे, सुरों की दुनिया रहेगी,
जज्बात वही रहेंगे, बस आवाज बदल जाएगी।
हम चले जाएंगे, मंच खाली रह जाएगा,
लेकिन हमारी धुनें हर दिल में गूंजती रहेंगी।
सुर बदल जाएंगे, कहानियां वही रहेंगी,
हम भले जाएँ, यादें हमेशा साथ रहेंगी।
हम गायेंगे नहीं अब, पर गानों की महक रहेगी,
हर दिल में हमारी आवाज की झलक रहेगी।

Leave a Comment