आईपीएल 2026 में चेन्नई की लगातार दूसरी जीत, कोलकाता की हार का सिलसिला जारी
CSK vs KKR: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि कोलकाता को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।
चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 38 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। Finn Allen केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके। रिंकू सिंह भी मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
हालांकि कप्तान रहाणे ने 28 रन और रघुवंशी ने 27 रन बनाए। सुनील नरेन ने 24 रन की पारी खेली, जबकि अंत में रोमन पावेल (31) और रमनदीप सिंह (35) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी और मुकाबला 32 रनों से हार गई।

गेंदबाजी में चेन्नई के नूर अहमद शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए, जबकि खलील अहमद और Akila Dananjaya को 1-1 सफलता मिली। इस जीत के साथ चेन्नई अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता अब भी 10वें स्थान पर बनी हुई है।
