चेन्नई: सुपर-8 चरण के अहम मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को मजबूत बनाए रखा है। अब टीम इंडिया को अंतिम चार में जगह पक्की करने के लिए 1 मार्च को कोलकाता के ईडन्स गार्डेंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला जीतना होगा।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह इस संस्करण का सबसे बड़ा और टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है।

A comfortable win for Team India! 🇮🇳
Team India bag 2 very important points to stay in contention a spot in the semi-final. 🎯
Up next: ICC Men’s #T20WorldCup 👉 SUPER 8, #INDvWI | SUN, 1st MAR, 6 PM pic.twitter.com/dqhoOvo02n
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 26, 2026

IND vs ZIM: भारत के आउट होने वाले खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन बनाए।

ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 38 रन जोड़े।

सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में 33 रन बनाए।

संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया।

हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर 50 रन की तेज पारी खेली,

जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए।

हार्दिक को शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। ब्रायन बेनेट ने 59 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए। सिकंदर रजा ने 21 गेंदों में 31 रन जोड़े।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। वरुण, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। इस जीत के बाद अब भारत की नजरें कोलकाता में होने वाले अगले मुकाबले पर हैं, जो सेमीफाइनल की राह तय करेगा।
